इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक 206* और 41* अविजित परियां खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने दुसरे टेस्ट में भी शानदार धैर्य का परिचय देते हुए शतक 135 लगाया जिससे भारत मुंबई टेस्ट की पहली इनिंग में 327 एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुँच सका । पुजारा ने लगभग आठ् घंटे तक टिककर बल्लेबाजी की और बेहतरीन कापी बूक स्टायल में दर्शनीय स्ट्रोक लगाये । भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार द्रविड़ और लक्ष्मण के सन्यास लेने के बाद भारत को ऐसे ही एक भरोसे मंद खिलाडी की तलाश थी ।जो पुजारा के आने के बाद लगभग पूरी होती दिख रही है ....

No comments:
Post a Comment