Monday, August 22, 2016

पीवी सिंधु, साक्षी मालिक, दीपा कर्माकर और जीतू राय को राजीव गाँधी खेल पुरस्कार

पीवी सिंधु, साक्षी मालिक, दीपा कर्माकर और जीतू राय को राजीव गाँधी खेल पुरस्कार wwwapnibaatcom.blogspot.in

नई दिल्ली, २२ अगस्त  : भारत सरकार ने साल 2016 के खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों में जगह दी गई है।  4 खिलाड़ियों में पीवी सिंधू, दीपा कर्माकर, जीतू राय और साक्षी मलिक को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दीपा कर्माकर के कोच बिस्वेस्वर  सहित  6 को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन दिए जाएंगे।  यह पहला मौका है जब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार खिलाड़ियों को एक साथ दिए जा रहे हैं, इससे पहले यह पुरस्कार तीन खिलाड़ियों को एक साथ दिया गया था। ओलंपिक में रजत पदक 

जीतने वाली पीवी सिंधू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाली तीसरी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 
इससे पहले पुलेला गोपीचंद और साइना नेहवाल को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। रियो ओलंपिक में जिम्नास्टिक के फाइनल में चौथा स्थान पाकर इतिहास रचने वाली दीपा कर्माकर को भी इस वर्ष का खेल रत्न पुरस्कार  दिया जाएगा। उनके गुरु बिस्वेस्वर नंदी को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। भारत को रियो ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले ओलंपिक के रजत और कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक
पी वी सिंधु wwwapnibaatcom.blogspot.in

दीपा कर्माकरwwwapnibaatcom.blogspot.in
wwwapnibaatcom.blogspot.in
साक्षी मालिकwwwapnibaatcom.blogspot.in

जीतू रायwwwapnibaatcom.blogspot.in
विजेता योग्श्वर दत्त को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रियो में शूटिंग के फाइनल में जगह बनाने वाले निशाने बाज जीतू राय को भी ओलंपिक और उससे पहले अन्य स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है।


Monday, January 4, 2016

    wwwapnibaatblogspot.in   तन तो आज स्वतंत्र हमारा लेकिन मन आजाद नहीं - गोपालदास सक्सेना  'नीरज
4 जनवरी, 1925 ग्राम-पुरावली, (जिला-इटावा) उत्तर प्रदेश में जन्में कवि गोपालदास नीरज का आज जन्मदिन है ।
उन्हें हम हिंदी साहित्य में अध्यापन से लेकर कवि सम्मेलनों में एक अलग अंदाज का काव्य वाचन तथा फिल्मों के लिए गीत लेखन के लिए जाने जाते हैं।
भारत सरकार की ओर से शिक्षा और साहित्य में दो बार 'पद्म श्री और 'पदम भूषण से सम्मानित।
गोपालदास नीरज जी को सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिए तीन बार 'फिल्म फेयर के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को ब्रिटिस शासन के आगरा -अवध प्रांत जोकि अब उत्तर प्रदेश है के इटावा जिले के पुरावली गांव में ब्रजकिशोर सक्सेना के यहां हुआ था।
मात्र 6 बर्ष की आयु में इनके पिता का देहान्त हो गया था । इन्होंने 1942 में एटा जिले से हाई स्कूल 
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। शुरूआती दौर में इटावा की कचहरी में नीरज जी ने कुछ दिन टाइपिस्ट का काम किया। उसके बाद कानपुर के डीएवी कॉलेज में क्लर्क की नौकरी की। फिर बाल्कट ब्रदर्स कम्पनी में 5 साल लगातार बतौर टाइपिस्ट काम किया । नौकरी के दौरान ही प्राइवेट परीक्षाएं देकर 1953 तक उन्होंने हिन्दी साहित्य से प्रथम श्रेणी में एम. ए. किया।
मेरठ कॉलेज में कुछ समय तक हिन्दी pravakta रहे गोपालदास नीरज पर अध्यापन कार्य के दौरान ही कॉलेज प्रशासन ने कक्षाएं नहीं लेने और रोमांस करने के आरोप लगाए। जिनसे खफा होकर नीरज जी ने स्वयं इस्तीफा दे दिया।
कहानी यहीं नहीं रुकी इसके बाद गोपालदास सक्सेना ने अलीगढ़ के धर्म समाज कॉलेज में हिन्दी विभाग के प्राध्यापक के रूप में ज्वाइन किया।
इन्हीं दिनों कवि सम्मेलनों में मिल रही अपार सफलता के चलते इन्हें मुम्बई की एक फिल्म (नई उमर की नई फसल) के गीत लिखने का आमंत्रण मिला।
पहली ही फिल्म में इनके लिखे कुछ गीतों को (जैसे 'कारवां गुजर गया ,गुबार देखते रहे
और 'देखती ही रहो आज दर्पन न तुम, प्यार का ये महूरत निकल जाएगा) काफी सराहना मिली। जिसका पणिाम यह हुआ कि वह मुम्बई रहकर फिल्मों के लिए गीत लेखन का कार्य करने लगे ।
ये सिलसिला ' मेरा नाम जोकर

, शर्मीली और प्रेमपुजारी जैसी बहुचर्चित फिल्मों से होता हुआ कई बर्षों तक बदस्तूर जारी रहा ।
मुशायरों में उनका एक शेर आज भी बड़े अदब से सुना जाता है ।
इतने बदनाम हुए हम इस जमाने में ,लगेंगी सदियां आपको हमें भुलाने में।
न पीने का सलीका न पिलाने का शऊर, एैसे भी लोग चले आए हैं मयखाने में

ज्यादा दिन उनका मन बम्बई में रमा नहीं उचटे मन से वो वापस अलीगढ़ लौट आए और अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीने लगे जिसमें कवि सम्मेलन और मुशायरों का दौर फिर चल निकला ।
अभी भी 88 बर्ष के होने के वाबजूद वो सम्मेलनों में बाकायदा शरीक होते हैं।