पीवी सिंधु, साक्षी मालिक, दीपा कर्माकर और जीतू राय को राजीव गाँधी खेल पुरस्कार wwwapnibaatcom.blogspot.in
नई दिल्ली, २२ अगस्त : भारत सरकार ने साल 2016 के खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों में जगह दी गई है। 4 खिलाड़ियों में पीवी सिंधू, दीपा कर्माकर, जीतू राय और साक्षी मलिक को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दीपा कर्माकर के कोच बिस्वेस्वर सहित 6 को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन दिए जाएंगे। यह पहला मौका है जब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार खिलाड़ियों को एक साथ दिए जा रहे हैं, इससे पहले यह पुरस्कार तीन खिलाड़ियों को एक साथ दिया गया था। ओलंपिक में रजत पदक
जीतने वाली पीवी सिंधू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाली तीसरी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
इससे पहले पुलेला गोपीचंद और साइना नेहवाल को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। रियो ओलंपिक में जिम्नास्टिक के फाइनल में चौथा स्थान पाकर इतिहास रचने वाली दीपा कर्माकर को भी इस वर्ष का खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। उनके गुरु बिस्वेस्वर नंदी को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। भारत को रियो ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले ओलंपिक के रजत और कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक
wwwapnibaatcom.blogspot.in
विजेता योग्श्वर दत्त को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रियो में शूटिंग के फाइनल में जगह बनाने वाले निशाने बाज जीतू राय को भी ओलंपिक और उससे पहले अन्य स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है।
No comments:
Post a Comment