![]() |
| wwwapnibaatcom.blogspot.in |
भारत को नाटकीय ढंग से मिला ओलंपिक में तीसरा पदक सायना नेहवाल को उस समय पदक दे दिया गया जब तीसरे स्थान के लिए चीन की शेन और सायना नेहवाल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में शेन को घुटने में चोट आ गयी और उन्होंने गेम से हटने का फैसला किया
बैडमिन्टन खिलाडी सायना इस मुकाबले में 18 -21 0 -1 से पिछड़ रही थी लेकिन भाग्य ने उनका बखूबी साथ निभाया और दिला दिया भारत को एक और पदक | इससे पहले भारत के लिए बीजिंग ओलंपिक 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग 10 मीटर एयर रायफल में एक स्वर्ण (gold),सुशील कुमार पहलवान कास्य (bronze)
एथेंस ओलंपिक 2004 में शूटर राज्य बर्धन सिंह राठौर ने पुरुषों की डबल ट्रैप प्रतिस्पर्धा दिलाया था रजत (silver ) पदक | भारत को अब तक ओलंपिक 2012 में तीन पदक मिल चुके है जोकि इस प्रकार हैं
और मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने भी कास्य (bronze) पदक जीता था |
भारत के शूटर गगन नारंग ने पुरुषों की 10 मीटर एयर रायफल इवेंट में कास्य (bronze) पदक जीत भारत को ओलंपिक 2012 का पहला मेडल दिलाया ,भारत के एक अन्य शूटर जोकि हिमाचल प्रदेश सेना में सुवेदार हैं विजय कुमार ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फिर पिस्टल इवेंट में जीता चांदी (silver ) का तमगा और भारत की बैडमिन्टन खिलाडी सायना नेहवाल ने विमिंस सिंगल्स का कास्य (bronze ) पदक जीता | इस समय ओलंपिक 2012 चल रहा है और भारत पदक तालिका में 3 पदकों के साथ 37 वें स्थान पर बना हुआ है |
और आप को याद होगा कि 2008 बीजिंग ओलंपिक में भारत पदक तालिका में 50 वें स्थान पर रहा था और एथेंस ओलंपिक 2004 में भारत पदक तालिका में 65 स्थान पर था |
भारत को अभी इस ओलंपिक में कम से कम तीन मेडल की और आस होगी बोक्सिंग में अभी विजेंद्र कुमार ,विजेंद्रो सिंह और मनोज कुमार से पदक की आस है तथा शूटिंग में अभी उम्मीदे और भी हैं क्योंकि गगन अभी भी 50 मीटर राइफल प्रोन और 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भी परफार्म करना है जहा भारत को एक और पदक मिल सकता है | पदक के प्रबल दावेदारों में से एक भारत की स्टार मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने लंदन
ओलिंपिक की महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 51 किलोग्राम भार वर्ग में विजयी
शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस शानदार जीत के बाद मैरीकॉम
से भी पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं
No comments:
Post a Comment