चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 4 नवम्बर को जबकि गुजरात में 13 एवं 17 दिसम्बर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 20 दिसम्बर को होगी। उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखण्ड तथा मणिपुर विधानसभाओं के लिए इस साल फरवरी-मार्च में हुए चुनाव के बाद ये साल के सबसे अधिक महत्वपूर्ण चुनाव हैं। और बड़ी बात ये है की दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सत्ता है |गुजरात के ये चुनाव मोदी के प्रधानमंत्री पद पर मोहर लगा सकते हैं यदि वह फिर से गुजरात में आये तो | मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीए सम्पथ ने बुधवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी एवं नाम वापसी के लिए 20 अक्टूबर आखिरी तारीख है।
सम्पथ ने कहा कि राज्य में 68 विधानसभा सीटें और 45.16 लाख मतदाता हैं जिनके लिए 7252 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 13 दिसम्बर एवं दूसरे चरण का मतदान 17 दिसम्बर को होगा। मतगणना 20 दिसम्बर को होगी।
गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना 17 नवम्बर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तिथि 24 नवम्बर एवं नामांकन पत्रों की जांच 26 नवम्बर को होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 28 नम्बर और मतदान 13 दिसम्बर को होगा।
दूसरे चरण की अधिसूचना 23 नवम्बर को जारी होगी जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 30 नवम्बर है। नामांकन पत्रों की जांच एक दिसम्बर को और नाम वापसी की आखिरी तारीख तीन दिसम्बर है। मतदान 17 दिसम्बर को होगा। मतगणना 20 दिसम्बर को होगी।
सम्पथ ने कहा कि हम दोनों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करेंगे। इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अन्य राज्यों से भी सुरक्षा बलों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के चुनावी खर्च के साथ-साथ पेड न्यूज पर भी कड़ी निगाह रखेगी।
ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज ही गुजरात चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने राजकोट में एक रैली को सम्बोधित किया और चुनावी बिगुल फूंका।

No comments:
Post a Comment