भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से सफलता की इबारत लिखने श्रीलंका पहुँच गए हैं | उनके रनबाकुरों की टीम इस प्रकार है- एम् एस धोनी (कप्तान ),सुरेश रैना ,ज़हीर खान ,वीरेन्द्र सहवाग ,मनोज तिवारी ,आर आश्विन ,गौतम गंभीर ,रोहित शर्मा ,लक्ष्मी पति बालाजी ,युवराज सिंह ,इरफ़ान पठान ,पियूष चावला ,विराट कोहली, हरभजन सिंह और अशोक डिंडा |18 सितम्बर 2012 दिन मंगलवार शाम श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच पहले मैच के साथ चौथा T-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है । श्रीलंका में 12 टीमों के बीच चलने वाली यह क्रिकेट वॉर 7 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले तक प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचेगी। इस बार जिन दो टीमों को क्वॉलिफायर में जगह मिली है, वे हैं- आयरलैंड और अफगानिस्तान। भारत को ग्रुप ए में है, जहां वो 19 सितम्बर को अफगानिस्तान से अपना पहला मैच 23 रनों से जीत चुका है अब उसे इंग्लैंड से 23 सितम्बर को भिड़ना है | सन् 2007 में साउथ अफ्रीका में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीत अपने नाम कर ली थी। इसके बाद 2009 में दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ जहां फाइनल में श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने कप जीत लिया था। तीसरा वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में सन् 2010 में हुआ, जहां इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर कप पर कब्जा किया।
यहां अधिकांश मैच डे-नाइट होने हैं। जाहिर है, इनमें स्विंग बोलर्स को शाम की हवा का फायदा मिलेगा। टूर्नामेंट में दावा तो भारत का मजबूत है, लेकिन टी-20 मुकाबले में कौन सी टीम किस दिन अच्छा खेल जाएगी, यह कहना बहुत मुश्किल होता है। पाकिस्तान एक बार विजेता और एक बार रनर अप रहा है। उसे कम आंकना भारी भूल होगी। वॉर्म अप मैच में उसने यह दिखा भी दिया है। इस बार ऐसे खिलाड़ी करीब-करीब हर प्रमुख टीम में मौजूद हैं, जिनमें खेल का रुख पलटने की भरपूर क्षमता है।
इंडियन बैट्समैन विराट कोहली और वीरेन्द्र सहवाग ही नहीं, वापसी करने वाले युवराज भी पूरे जोश में हैं। युवराज ने पहले मैच में आल राउंड प्रदर्शन करके सबके भरोसे को कायम रक्खा है | स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में उनके लगाए छह सिक्सर लोग अभी तक याद करते हैं।
उनसे एक बार फिर धमाकेदार पारिओं की उम्मीद होगी | भारत के पास विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे दो नायाब हीरे हैं जो कभी भी मैच पलटने की क्षमता रखते हैं | बैटिंग के साथ साथ बालिंग में भी इंडिया मजबूत है | भारत के पास जहीर ,इरफ़ान ,बालाजी अशोक तथा चावला ,आर आश्विन और हरभजन की फिरकी भी है

No comments:
Post a Comment