फोरेंन डाइरेक्ट इन्वेस्टमेंट अर्थात खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को पारित कर सरकार आम किसान के फायदे की बात कर रही है | FDI के रिटेल में लागू होने की घोषणा के अगले ही दिन से विपक्ष और TMC सहित UPA को अपने ही सहयोगी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है | आज 20 सितम्बर को भारत बंद है जिसमे विपक्षी दलों और UPA के सहयोगी दलों ने डीजल के दामों में वृद्धि, खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मूंजरी और सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटाए जाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ राजग, वाम दलों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया | जिससे आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब तथा हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। मुंबई में गणेश उत्सव के चलते इसका असर काफी कम रहा।
उत्तर भारत में सबसे अधिक ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, फरीदाबाद और पटना में अलग अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकीं तो अमृतसर में शिवसेना ने सुबह से ही जबरन दुकानें बंद करानी शुरू कर दीं।
वहीं सरकार से नाराज ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस हड़ताल में शामिल नहीं है। ममता ने इस सिलसिले में अपना रुख़ साफ कर दिया है कि वह बंद की राजनीति नहीं करतीं। उन्होंने एक दिन पहले ही सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा की है

No comments:
Post a Comment